उज्जैनमध्य प्रदेश

विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में आकार लेगा सांस्कृतिक वन

उज्जैन सहित भोपाल और खजुराहो मैं तैयार किए जाएंगे वन

उज्जैन :- स्मार्ट सिटी घोषित होने के बाद उज्जैन को नित नई सौगात मिल रही है। इसी कड़ी में अब शहरवासियों को सांस्कृतिक वन की सौगात भी मिलने जा रही है। सरकार ने मध्य प्रदेश के 3 शहरों भोपाल, खजुराहो और उज्जैन के लिए 26 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

हम अपने दर्शकों को बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के हर जिले में सांस्कृतिक वन बनाए जाने की पहल की थी। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को भी सांस्कृतिक वन स्थापित करने के लिए कहा था। इसके बाद प्रदेश सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर हुई और हाल ही में वन विभाग के बड़े अधिकारियों को सांस्कृतिक वनों का अध्ययन करने के लिए गुजरात भेजा था। वहां से आने के बाद अधिकारियों द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद सरकार ने 3 जिलों को सांस्कृतिक वन के लिए चिन्हित किया है।

इनमें छतरपुर जिले का खजुराहो, भोपाल तथा उज्जैन शामिल है। बताया जा रहा है कि उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में महाकाल वन आकार लेगा जिसमें विभिन्न प्रतिमाएं, नक्षत्र पार्क तथा राशि पार्क भी डेवलप किया जाएगा कम्प्लीट होने के बाद शहरवासियों को इस वन में घूमने-फिरने की अनुमति दे दी जाएगी। फिलहाल विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में आकार लेने वाले वन के लिए भूमि चिन्हित करने का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button