Swara Bhasker ने नेता Fahad Ahmad से की शादी
Swara Bhasker : बॉलीवुड की अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शादी अचानक आज अपनी शादी की तस्वीरों से लोगो को चौका दिया है। उनकी शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। स्वरा अपनी पर्सनल लाइफ कभी भी सोशल मीडिया पर उजागर नहीं करती यही वजह है की उनके रिलेशनशिप के बारे में भी किसी को पता नहीं चल सका।
हालांकि, अभी कुछ समय पहले उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए हिंट दी थी कि उन्हें प्यार मिल गया है लेकिन तब भी उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का चेहरा नहीं दिखाया था। जिसके बाद अब उन्होंने सीधा फैंस को शादी की खबर से तगड़ा सरप्राइज दिया है। स्वरा के पति समाजवादी पार्टी के जाने- माने नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) हैं।
शादी की तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ थाम कर चलते दिखाई दे रहे है। तस्वीर में फहद ने सफेद कुर्ता- पायजामा के साथ रेड कलर की जैकेट डाली हुआ है और स्वरा ने उसी लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। स्वरा का लुक बेहद सादा है। उन्होंने गहनों के नाम पर भी सिर्फ मांग टीका लगाया है।
इसके अलावा स्वरा ने अपनी शादी का ऐलान करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने फहद के साथ अपनी पूरी लव स्टोरी सुनाई है। उन्होंने बताया है कि किस तरह एक पॉलिटिकल कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर एक- दूसरे के घर आना- जाना शुरू हुआ और दोनों में प्यार हो गया था।