उज्जैनमध्य प्रदेश
श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि शुरू, शिवजी को लगी हल्दी

कोटेश्वर रामेश्वर मंदिर से हुई शुरुआत
उज्जैन :- श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार से भगवान शिव की शादी का महोत्सव शुरू हो गया। कोटेश्वर रामेश्वर मंदिर से पूजन कर शिवजी को हल्दी लगाई गई। महाशिवरात्रि तक बाबा को हल्दी के साथ विवाह की हर रस्म अदा की जाएगी।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने कोटेश्वर रामेश्वर मंदिर से पूजन कर शिव नवरात्रि की शुरुआत की। गर्भगृह में 11 ब्राह्ाणों ने रुद्राभिषेक पाठ शुरू किया। नौ दिन तक मंदिर में धार्मिक पूजन पाठ होगा।
महाशिवरात्रि का यह उत्सव 18 फरवरी तक चलेगा। इस दिन बाबा दूल्हा बनेंगे और आम श्रद्धालुओ को दर्शन देंगे। उनको सेहरा चढ़ाया जाएगा। अगले दिन दोपहर में भस्मार्ती होगी।