Shraddha Murder Case में नए खुलासे, अब तक नहीं मिला सिर

Shraddha Murder Case : दिल दहला देने वाले श्रद्धा मर्डर केस ने पुरे देश को हिला दिया है। आरोपी आफताब ने भी पुलिस के सामने कबूल लिया है कि उसने ही अपनी गर्लफ्रेंड को मारा है। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी आफताब को 5 दिन की रिमांड पर लिया है।
वही अब केस में एक नई बात पता चली है कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि श्रद्धा के कत्ल के बाद आरोपी आफ़ताब से मिलने एक अन्य महिला उसी घर में आईं जहां फ्रीज में उसने श्रद्धा कि बॉडी छुपा रखी थी।
जानकारी के अनुसार, आफ़ताब ने एक डेटिंग एप पर एक महिला से बात कि थी। जो उसके घर पर उससे मिलने के लिए आई थी। हालांकि इस दौरान महिला को यह नहीं पता था कि, फ्रीज में आफ़ताब ने अपनी गर्लफ्रेंड कि डेडबॉडी रखी है। दिलचस्प बात यह है कि श्रद्धा के कत्ल के बाद एक नहीं बल्कि कई बार आफताब ने डेटिंग एप पर मिली लड़कियों को अपने किराए के रूम पर बुलाया।
दूसरी और दिल्ली पुलिस को अभी तक श्रद्धा की डेड बॉडी का सिर नहीं मिला है। पुलिस की टीम सिर की तलाश कर रही है। जांच में पुलिस को अहम सबूत मिले हैं। महरौली के जंगल से श्रद्धा के शरीर की कुछ हड्डियां बरामद हुई हैं। हालांकि, कुछ सबूत लम्बा समय बीत जाने के कारण मिट भी गए है।
पूछताछ में यह भी पता चला कि, आफताब ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने के बाद पूरे घर को सोडियम हाइपो क्लोराइड से धोया ताकि पुलिस के हाथ कोई सबूत ना लगे। इसके अलावा आरोपी ने सोडियम हाइपो क्लोराइड के बारे में जानकारी इंटरनेट से निकाली थी। इसके इस्तेमाल के बाद फॉरेंसिक टीम को भी सबूत मिलने में मुश्किल होती है।
श्रद्धा मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा ये भी हुआ है कि आफताब dexter नाम की सीरीज से प्रभावति था। इसी से उसे बॉडी डिस्पोज करने का आईडिया आया था, जिसके बाद उसने टुकड़ों में काटकर बॉडी को फेंका।