इंदौरमध्य प्रदेश

स्कूटी सवार महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार

काफी दूर तक किया था पीछा

इंदौर:- स्कूटी सवार महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाले मनचले को आखिरकार पुलिस ने अपने शिकंजे में ले लिया। उसने काफी दूर तक महिला का पीछा करते हुए अभद्रता की थी जिसके बाद महिला ने चप्पलों से उसकी धुनाई की थी। घटना के बाद आरोपी भाग निकला था।

दरअसल, सोमवार दोपहर एक महिला स्कूटी से भंवरकुआं की ओर आ रही थी तभी बाइक क्रमांक एमपी 09-क्यूजेड-0587 से आया पिंजारा बाखल निवासी जावेद खान महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता करने लगा। काफी दूर तक वह महिला का पीछा करता रहा जिसके बाद तंग आकर महिला ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया और राजीव गांधी चौराहे पर उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। मौके पाकर आरोपी भाग निकला। महिला की शिकायत के बाद पुलिस बाइक नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button