साइंटिस्टों ने 48000 साल पुराने Zombie Virus को किया जिंदा

Science News : फ्रांस के वैज्ञानिकों ने एक बड़ी खोज की है। उन्होंने रूस में जमी हुई झील के नीचे दबे करीब 48,000 साल पुराने जॉम्बी वायरस को फिर से जिंदा कर दिया है। न्यूयॉर्क पोस्ट से पता चला है कि फ्रांसीसी वैज्ञानिकों ने जॉम्बी वायरस को पुनर्जीवित करने के बाद एक और महामारी की आशंका जताई है।
यूरोपीय रिसर्चरों ने रूस के साइबेरिया क्षेत्र में पर्माफ्रॉस्ट से एकत्रित प्राचीन नमूनों की जांच की है। उन्होंने 13 नई बीमारियां फैलाने वाले वायरसों को दोबारा जिंदा किया और उनकी विशेषता बताई, जिसे उन्होंने “ज़ोंबी वायरस” का नाम दिया। वह बर्फ की जमीन के अंदर हजार सालों तक फंसे रहने के बावजूद मौजूद रहे।
इसके साथ ही साइंटिस्टों ने बड़ी चेतावनी भी दी है कि वायुमंडलीय वार्मिंग के कारण पर्माफ्रॉस्ट में कैद मीथेन जैसी ग्रीनहाउस गैसें मुक्त हो जाएंगी और क्लाइमेट को और खराब कर देंगी, लेकिन बीमारी फैलाने वाले वायरस पर इसका असर कम होगा।
इस बारे में बताते हुए रूस, जर्मनी और फ्रांस की रिसर्च टीम ने कहा कि, ‘उनके शोध में विषाणुओं को फिर से जिंदा करने का ऑर्गेनिक रिस्क था, क्योंकि टारगेट स्ट्रेन, मुख्य रूप से अमीबा को संक्रमित करने में सक्षम थे। एक वायरस का संभावित रिस्टोरेशन करना बहुत अधिक प्रॉब्लमैटिक है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि खतरे को वास्तविक दिखाने के लिए उनके काम को परखा जा सकता है।’