रुसी राष्ट्रपति Vladimir Putin अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड पर लुटा रहे है बेशुमार दौलत !

President Vladimir Putin : यु तो रुसी राष्ट्रपति अपने हिटलर रवैये के कारण चर्चा में रहते है। या तो हाल में चले रहे यूक्रेन और रूस के बीच के युद्ध की वजह से। लेकिन लगता है अब उनके सुर्खियों में आने के वजह जल्द ही बदलने वाली है। क्योकि इन दिनों वह किसी युद्ध में ध्यान नहीं दे रहे है। बल्कि वह अपने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा के इश्क़ में डूबे हुए नज़र आ रहे है।
दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपनी गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा के प्यार में इतने दीवाने हो गए है की वह उन पर बेशुमार दौलत उड़ाए जा रहे है। हाल में पुतिन ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए आलीशान महल बनवाया है। हैरानी की बात यह है की यह महल सोने का है और मॉस्को से 250 मील दूर लेक वलदई में जंगल में स्थित है। यहां पुतिन की कई बड़ी कोठियां भी हैं।
रुसी रोपर्ट के अनुसार, पुतिन ने अपनी गर्लफ्रेंड एलिना के लिए 13 हजार स्क्वायर फीट में करीब 990 करोड़ रुपए से यह विला तैयार कराया है। यह पुतिन के खास महल से सिर्फ 800 मीटर की दूरी पर है। इसमें वुडन वर्क किया गया है और रूबी जडे़ झूमर लटके हैं। यहां खेल का एक बड़ा मैदान भी है।
आपको बता दें, पुतिन ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर यह बात नहीं की है की एलीना उनकी गर्लफ्रेंड है। हालांकि एलिना की पुतिन के साथ नजदीकियों और बच्चों की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती हैं। एलिना एक रूसी राजनेता, मीडिया मैनेजर और एक रिटायर्ड रिदमिक जिम्नास्ट हैं। उन्होंने अपने करियर में 2 ओलंपिक मेडल, 14 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 21 यूरोपियन चैंपियनशिप मेडल अपने नाम किए।