Uncategorized

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, दागी 10 मिसाइलें

Russia -Ukraine : रूस और यूक्रेन में करीब कई महीनों से युद्ध चल रहा है जो कब खत्म होगा किसी को नहीं पता। युद्ध ने दोनों देशो में जमकर तबाही मचाई है। हालांकि रूस ने युद्ध विराम नहीं करने की भी बात कही है। लेकिन इस बिच एक बार फिर उसने यूक्रेन पर हमला किया है।

दरअसल, यह हमला शुक्रवार 16 दिसंबर को रूस ने यूक्रेन पे 60 मिसाइलें दाग कर किया है। इस हमले के कारण यूक्रेन में दो लोगों की मौत हुई है वही 5 लोग घायल हो गए हैं। हमला इतना भयावह था कि कीव शहर के कई घर मलबे में तब्दील हो गए।

हमले के कारण राजधानी शहर में बिजली की समस्या हो गई है। मेट्रो को भी बंद कर दिया गया है इतना ही नहीं शहर में पानी की भी समस्या हो गई है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयुक्त वोल्कर तुर्क ने गुरुवार को इस बात की चेतावनी दी थी कि बिजली सुविधाओं पर और अधिक हमले वहां के हालात को और गंभीर बना सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा विस्थापन हो सकता है।

इधर, मामले में कीव के मेयर ने सोशल मीडिया पर लोगों से कहा, ‘हमले के कारण “एनर्जी रिसोर्स को काफी नुकसान पहुंचा है। राजधानी के सभी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति में रुकावटें आ रही हैं। इसके अलावा मेट्रो की सभी लाइन अस्थायी रूप से बंद हो गई हैं।’०

अधिकारियों ने कहा, यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने हमला किया है ,कीव मेयर विटाली क्लिट्सको ने कहा, हमले की आवाज डेसन्यान जिले में भी सुनाई दी और निवासियों को बंकर में आश्रय लेने की बात कही गई। वहीं पूर्वी खार्किव के गवर्नर ने कहा, रूसी हमलों के बाद शहर में बिजली ही नहीं थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button