उज्जैन

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाई फिनाइल की गोलियां

हालत खराब, अस्पताल में भर्ती

उज्जैन : जैथल टेक में रहने वाले एक 19 साल के युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फिनाइल की गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसकी हालत खराब है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जैथल टेक निवासी राजा पिता संतोष योगी बेरोजगार है। इसे लेकर उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता है। राजा को उसके परिवार वालों ने घर से बाहर निकाल दिया है। इस वजह से पत्नी के साथ उसके रोज झगड़े होते हैं।

ससुराल वालों द्वारा घर से निकाल दिए जाने के बाद पत्नी मायके में रह रही थी, हालांकि समझाइश के बाद वह फिर से ससुराल में रहने आ गई थी। यहां एक बार फिर राजा से पत्नी मुस्कान का काम धंधा नहीं करने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद राजा रेलवे स्टेशन पर चला गया और वहां से शाम घर लौटा और फिनाइल की गोली खा ली।

Related Articles

Back to top button