Patna में विवाद के बाद हिंसा, अब तक 3 की मौत

Patna : पटना के फतुहा के जेठुली गांव में मामूली सी पार्किंग पर हगे विवाद के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जिसमे अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके विरोध में दूसरे दिन सोमवार सुबह से दोपहर तक फिर उपद्रव हुआ और आज सुबह मुख्य आरोपी बच्चा राय के भाई उमेश राय के घर, गोदाम और मैरिज हॉल में पीड़ित गुट ने आग लगा दी।
दरअसल, यह विवाद रविवार को हुआ जिस दौरान दो गुटों- बच्चा राय और चनारिक राय, में झड़प के दौरान राइफल, देसी कट्टा और 9mm के पिस्टल से 50 राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से चनारिक गुट के दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार करीब तीन बजे घायल मुनारिक राय की भी मौत हो गई। वही, बाकी दो लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
अंतिम संस्कार करके लौट रही भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके चलते पुलिस कोप भीड़ पर काबू पाने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। इधर, आरोपी के घर पीड़ित परिवार धरने पर बैठ गया है। बहरहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और वहां 300 से ज्यादा जवान तैनात किये गए है।
आपको बता दें, बच्चा राय और चनारिक राय के बीच विवाद जिम की छह कट्ठे जमीन को लेकर चल रहा था। जमीन सड़क के किनारे है। जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ है। जमीन पर दोनों गुट अपना कब्ज़ा होने का दावा जता रहा है। हालांकि अभी इस पर बच्चा का कब्जा है।