Breaking Newsविदेश

पेरिस में हुई फायरिंग, कई लोग घायल, 2 की मौत

फ्रांस की राजधानी यानी पेरिस में आज एक बार फिर गोलियां चली हैं। गोली लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस फायरिंग को लेकर बताया है कि यह घटना पेरिस के ही सेंट्रल पैरिस (Central Paris Shooting) इलाके में हुए हई है।

जानकारी के मुताबिक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घायलों का इलाज भी किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दो घायलों की हालत काफी खराब है।

इस मामले में फ्रांसीसी टेलीविजन नेटवर्क BFM TV ने बताया कि पेरिस के एक सेंट्रल इलाके में गोलीबारी के बाद कई लोग घायल हो गए हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। पेरिस पुलिस ने कहा कि वे रूडी एंघियन पर एक घटना से निपट रहे थे और जनता से क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया गया है।

पुलिस ने बताया है कि हमलावर अब उनकी गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक गोलीबारी करने वाले हमलावर को फ्रांस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के एक चश्मदीद शख्स ने बताया कि सात या आठ गोलियां चलाई गईं, जिससे सड़क पर तबाही मच गई थी और लोग इधर-उधर भागने लगे और अफरा तफरी मच गई थी।

 

Related Articles

Back to top button