लाइफ स्टाइल

समय पर ना सोना कर सकता है कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त

 

नींद ना आने की बीमारी से कई लोग ग्रसित है। अगर आप उन लोगों में हैं जो कि रात में 1 बजे से 3 बजे के बीच जागते रहते हैं और सुबह 4 बजे के करीब सोते हैं। तो, आपकी स्लीप साइकिल बेहद ही खराब हो सकती है। दरअसल, रात का समय यानी अंधेरे के साथ सेरोटोनिन हार्मोन का बढ़ना।

यह मन को शांत करने और नींद की ओर ले जाने के लिए जााना जाता है। साथ ही यह इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिकल, न्यूरोकेमिकल, जेनेटिक और न्यूरोफार्माकोलॉजिकल आधार पर रैपिड आई मूवमेंट (REM) जो कि नींद में एक बड़ी भूमिका निभाता, उसे प्रभावित करता है।

ऐसे में जब आप रात में इस दौरान जागते हैं तो, शरीर में कई बदलाव आते हैं जो लंबे समय में आपको बीमार कर सकता है। रात में 12 से 3 जागने से सेरोटोनिन (Serotonin) हार्मोन कम होने लगता है। इसी के साथ डोपामाइन की भी कमी होने लगती है।

ऐसे में शरीर में हार्मोनल असंतुलन के बीच चला जाता है और दिमाग लंबे समय तक चलने लगता है। इस वजह से ब्रेन आराम नहीं कर पाता, शरीर के बाकी अंगों को आराम नहीं करने देता और शरीर खुद को क्लीन और डिटॉक्स करके रीस्टार्ट नहीं कर पाता है। इससे इन बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

Related Articles

Back to top button