नशे के शौकीन बने चूहे!, खा गए 581 किलो गांजा

पुलिस कि हैरान कर देने वाली रिपोर्ट, कोर्ट ने मांगा सबूत
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में मथुरा पुलिस ने एक हैरान कर देने वाली रिपोर्ट कोर्ट में पेश कि जिसे सुन सब हक्के-बक्के रह गए। पुलिस की इस बात पर कोई यकीन करने को तैयार ही नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार 581 किलो गांजा चूहे डकार गए।
दरअसल, गांजे को चूहों द्वारा खा जाने की यह बात पुलिस ने बाकायदा अपनी रिपोर्ट में कोर्ट से कही है। मथुरा पुलिस ने कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट में कहा है कि गोदाम में रखा गया 581 किलो जब्त गांजा चूहे खा गए हैं। जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये थी।
जानकारी के अनुसार यह गांजा 2018 में पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया गया था। यह थाना शेरगढ़ और हाईवे में पकड़ा गया था। पुलिस ने सबूत के तौर पर गांजे को पेश भी किया था लेकिन अब पुलिस ने बताया है कि गांजा तो चूहे खा गए हैं।
पुलिस ने कहा कि गोदाम में चूहे काफी ज्यादा हैं जिसकी वजह से यह सब हुआ। साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि जो थोड़ा गांजा बचा था उसे नष्ट कर दिया गया। बहरहाल अब अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। जिसमे देखना है कि पुलिस कोर्ट में क्या सबूत पेश करती है।