
Mrs World Sargam Kaushal : 21 साल बाद एक बार फिर हमारे देश भारत का गौरव पुरे देश में छा गया। इतिहास ने फिर अपने आप को दोहराया और भारत की लड़की सरगम कौशल ने ‘मिसेज वर्ल्ड’ 2022 का ताज जित कर भारत को गौरवान्वित कर दिया।
दरअसल, लास वेगास में आयोजित हुआ ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ पीजेंट में 63 देशों से आईं खूबसूरत हसीनाओं को पीछे छोड़ सरगम कौशल ने यह खिताब जीता है। उनकी इस जीत से भारत का सिर फक्र से ऊंचा हो गया है। यह सभी भारतीयों के लिए बेहद गर्व की बात है।
बता दें, सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। उन्होंने इंगलिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वह बतौर टीचर विशाखापट्टनम के एक स्कूल में भी काम कर चुकी हैं। बाद में एक्ट्रेस ने टीचर के प्रोफेशन को छोड़ मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा से शादी की है।
काफी लंबे इंतजार के बाद भारत में ‘मिसेज वर्ल्ड’ का खिताब जीता है। 21 साल पहले 2001 में डॉ अदिति गोवित्रीकर ने इस ताज को अपने सिर सजाया था। इस साल वह ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ की जज के रूप में नजर आईं थीं।