उज्जैनमध्य प्रदेश

मौसम ने फिर बदला रंग, सुबह गिरा पानी

आसमान में छाए बादल

उज्जैन : मौसम हर दिन रंग बदल रहा है। बुधवार सुबह की शुरुआत बारिश से हुई और शहर में हल्का पानी गिरा। हालांकि बादलों ने डेरा रात से ही जमा लिया था।

जनवरी के दूसरे हफ्ते में आई कड़ाके की ठंड का असर पिछले पांच दिन से कम हो चला था। रात के साथ दिन में भी ठंड कम हो रही थी। लेकिन बुधवार को एक बार फिर मौसम ने पलटी मार दी।

सुबह थोड़ी देर के लिए पानी गिरा, पहले इसकी रफ्तार तेज रही, लेकिन बाद में यह धीमी हो गई। करीब 10 मिनट तक हुई बरसात के बाद भी आसमान बादलों से घिरा रहा।

रात का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया और वेधशाला के रेनोमीटर ने 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। बादल दिन में भी छाए रहे, हालांकि तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आया। फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button