Lesbian Couple का Photoshoot Viral

केरल हाई कोर्ट ने 31 मई को एक लेस्बिनय कपल को एक साथ रहने की अनुमति दे दी थी, जिन्हें उनके माता-पिता ने अलग कर दिया था। यह कहानी है आदिला नसरीन और फातिमा नूरा की, आदिला-नूरा केरल की रहने वाली हैं।
हाल में कपल ने फोटोशूट करवाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आदिला, 12वीं में पढ़ाई के दौरान ही फातिमा की दीवानी हो गई थीं. तब से वे दोनों सऊदी अरब में पढ़ रही थीं। इसके बाद दोनों भारत वापस आ गईं। यहां उन दोनों ने डिग्री की पढ़ाई पूरी की, तमाम मुश्किलों के बाद अब दोनों कपल एक दूसरे के साथ नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं।
आदिला-नूरा का ये रिस्ता उनके घरवालों को पसंद नहीं था। ऐसे में उन्होंने फिल्मी अंदाज में इस कपल को अलग-थलग कर दिया। जिसके बाद परिवार वालों ने उनके लिए दूल्हा ढूंढना शुरू कर दिया। लेकिन दो चाहने वाले को लाख कोशिशों के बाद भी कोई अलग नहीं कर सकता। आखिरकार 19 मई, 2022 को दोनों अपने-अपने घरों से फरार हो गईं।
घर से भागने के बाद फातिमा और अदीला ने अपने हक के लिए केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जिसके बाद 31 मई को कोर्ट ने उन्हें साथ रहने की मंजूरी दे दी। तब से आदिला-नूरा चेन्नई में साथ रह रहे हैं। हाल ही में फातिमा और अदीला ने एक फोटोशूट कराया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
फिर भी ये कपल एक साथ रहना चाहते हैं। हालांकि, इस लेस्बियन कपल आदिला-नूरा का कहना है कि भले ही उनकी शादी को कोई लीगल माने या न माने, लेकिन वे दोनों कभी न कभी शादी जरूर करेंगी।