कहासुनी के बाद विवाद, चाकू लगने से किशोर घायल

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
देवास : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे गुरुवार शाम कुछ युवकों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक किशोर ने दूसरे किशोर पर चाकू से हमला कर दिया।
बीच बचाव में करने आया एक अन्य किशोर चाकू लगने से घायल हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना अंतर्गत उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे अयान नागौरी के घर के सामने आधा दर्जन से अधिक किशोर आए और एक किशोर के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए अयान पिता जफर नागौरी चाकू लगने से घायल हो गया।
सीसीटीवी में कैद घटना में मारपीट होती दिखाई दे रही है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने वैभव अंभोरे निवासी बद्रीधाम नगर की रिपोर्ट पर लवेश शिंदे निवासी नाॅवेल्टी, सदैव चौहान निवासी चामुंडा पुरी और हिमांशु उइके निवासी बीएनपी कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है।