Uncategorized

खाली पेट चाय पीना होता है नुकसानदायक, हो सकती है कई बीमारियां

Tea Side Effects : अक्सर लोग सुबह उठते से ही चाय पीते है चाय के बिना उनके दिन कि शुरुवात ही नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते है सुबह के समय खाली पेट चाय पिने से आप अपने शरीर में कई बीमारियों को न्योता दे रहे है। खाली पेट चाय हमारे शरीर में बहुत नुकसान पहुंचाती है और इससे हमे कई समस्या हो सकती है।

जैसे –

1. एसिडिटी

सुबह खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी की समस्या शरीर में बड़ जाती है और अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही एसिडिटी की समस्या है तब तो उसे खाली पेट चाय का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए क्योकि ऐसा करने से यह समस्या और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है और बिमारी को बडा सकती है।

2. भूख न लगना

खाली पेट चाय इंसान कि भूख माँ देती है साथ ही हमारे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की भी कमी हो जाती है। जिससे व्यक्ति कमजोर और तमाम तरह की बीमारियों से घिरने लगता है।

3. उल्टी व मुंह से बदबू आना

सुबह खाली पेट चाय पीने से जलन और उल्टी की समस्या हो सकती है, इसके अलावा पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। खाली पेट चाय का पिने से हमारे मुंह से बदबू भी आने लगती है। यह हमारी ओरल हेल्थ को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।

4. नींद न आना

जैसा कि हम जानते है ही कि जब भी हमे रात को जागना होता है तो हम चाय या कॉफ़ी पि लेते है ताकि हमे नींद न आए। इसी वजह से अगर आप अनिद्रा या तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको खाली पेट चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। खली पेट चाय पिने से हमारी नींद खत्म हो जाती है एयर नींद पूरी न होने कि वजह से शरीर में थकान बढ़ जाती है साथ ही सिर दर्द भी होने लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button