कब्रिस्तान की खुदाई में जो मिला, उसे देख खोजकर्ता भी हुए हैरान

मिस्र में एक प्राचीन कब्रिस्तान की खुदाई में खोजकर्ताओं को कुछ ऐसा मिला है जिसे देखकर पुरातत्वविद भी हैरान रह गए है। दरअसल, कब्रिस्तान में मौजूद मकबरों में संरक्षित ममी मिली जिनकी जब जांच की गई तो उनमें कई ममी की जुबान सोने की थी। सोने की जुबान देखकर खोजकर्ता भी हैरान है। इतना ही नहीं कई ममी की हड्डियां भी सोने की तरह चमक रही थी। वहीं कई को जिन जगहों पर दफनाया गया, वहां कई तरह की सोने की कलाकृतियां भी मिली हैं।
मिस्र की टूरिज्म एंड एंटीक्विटीज मिनिस्ट्री के मुताबिक, जिन लोगों को प्राचीन समय में यहां दफनाया गया वो हो सकता है अलग-अलग समय और सभ्यता के रहे होंगे। साथ ही इस कब्रिस्तान का इस्तेमाल प्राचीन मिस्र के आखिरी दौर टॉलेमिक काल और रोमन काल में भी किया जाता होगा।
मंत्रालय के मुताबिक, प्राचीन मिस्र में सोना काफी प्रसिद्ध धातु हुआ करती था। उस समय किसी की मौत के बाद उसे दफनाने के रीति-रिवाज में भी सोने का इस्तेमाल किया जाता था। प्राचीन मिस्र में सोने से जुड़ी कई अहम मान्यताएं भी थीं। सोने को उस समय देवताओं से जोड़ा जाता था जिस वजह से इससे बनी चीजों का इस्तेमाल मरने वाले लोगों के लिए भी किया जाता था।
बता दें, साल 2021 में इसी तरह की एक खोज मिस्र में की गई थी. उस समय पुरातत्वविदों की टीम ने दो हजार साल पुरानी एक साइट की खुदाई की थी। साइट के नीचे भी मानव कंकाल के साथ कई चौंकाने वाली चीजें मिली थी। इसी साइट से कुछ दिनों बाद ही पुरातत्वविदों को एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चे का कंकाल मिला था।