
इंदौर : गुरुवार रात भंवरकुआं क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां जॉब से घर लौट रही 35 वर्षीय महिला को क्या पता था कि अब वह कभी अपनों के बीच नहीं पहुंच पाएगी। उसे टॉवर चौराहा पर अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम श्वेता कुशवाह निवासी इंद्रपुरी है। वह भंवरकुआं क्षेत्र में पार्ट टाइम जॉब करती थी और बीती रात घर लौट रही थी तभी उसे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। भंवरकुआं पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।