जल्द भारत आएंगे 100 से ज्यादा चीते, साउथ अफ्रीका संग डिल पक्की

भारत में चीते की आबादी जल्द ही बढ़ने वाली है। दक्षिण एशियाई देश में चीतों को फिर से लाने की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत साउथ अफ्रीका ने भारत को 100 से ज्यादा चीते देने का समझौता पक्का किया है।
दरअसल, इस मामले में पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि अगले 8-10 साल में सालाना कम से कम 12 चीते का भारत में ट्रांसलोकेशन किया जाएगा, ताकि देश में इस बिग की आबादी को स्थापित किया जा सके।
मंत्रालय ने एक बयान में बताया , ‘अगले आठ से 10 सालों तक हर साल 12 चीतों को भेजने की योजना है ताकि सुरक्षित चीता आबादी स्थापित करने में मदद मिल सके। भारत कभी एशियाटिक चीता का घर था, लेकिन 1952 तक इस जानवर को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। भारत में चीतों के विलुप्त होने की बड़ी वजह इनकी खाल की तस्करी के लिए इनका शिकार करना था। ‘
आपको बता दें, पहले भारत एशियेटिक चीता का घर हुआ करता था, लेकिन 1952 में इसे विलुप्त घोषित कर दिया गया था। बताया जाता है कि अंग्रेजों और राजाओं ने अपने मनोरंजन के लिए इसका शिकार किया और कई चीते मार गिराए। चीते के ट्रांसलोकेशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 2020 में आदेश जारी किया था। कोर्ट ने कहा था एक्सपेरिमेंट के तौर पर अफ्रीकी चीते को भारत लाया जाना चाहिए और उनके रहने के बेहतर प्रबंध किए जाने चाहिए।
हालांकि, इसके बाद साउथ अफ्रीका से डील के बाद चीते का पहला बैच पिछले साल सितंबर महीने में 8 चीते भारत लाए गए। बिग कैट के ट्रांसलोकेशन से पहले अगस्त में उन्हें क्वारंटीन में भी रखा गया था। वह चीते अफ्रीकी देश नाम्बिया से लाए गए थे। जो अब मध्य प्रदेश के कुणो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चीते को रिलीज करने के लिए नेशनल पार्क पहुंचे थे।