खेल जगतदेश

ITA ने उठाया बड़ा कदम, भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर 21 महीनो के लिए बेन

Dipa Karmakar : भारत की काबिल स्टार महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर को 21 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। दीपा करमाकर पर लगा यह बैन 10 जुलाई 2023 तक प्रभावी रहेगा।

दरअसल, इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन चलते दीप पर यह बैन लगाया है।ITA (इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने पाया कि दीपा ने हाइजेनामाइन का सेवन किया था। इसका टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद दीपा करमाकर पर 21 महीने के लिए बेन किया गया। ITA द्वारा बताया गया कि एफआईजी एंटी-डोपिंग नियमों के अनुच्छेद 10.8.2 के अनुसार मामला समाधान समझौते के जरिए यह सुलझाया गया है।

बता दें कि त्रिपुरा की दीपा करमाकर भारत की टॉप जिम्नास्ट में से एक हैं। वह साल 2016 के रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहीं थीं। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने तुर्की के मर्सिन में एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज कप की वाल्ट कॉम्पटिशन में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। ऐसा करने वाली वह भारत की पहली जिम्नास्ट बनीं थीं। दीपा करमाकर को गोल्डन गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button