इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर की सड़कों पर बेखौफ बदमाश, माॅर्निंग वाॅक पर जा रही महिलाओं से मंगलसूत्र झपटे

मंगलसूत्र नहीं छोड़ा तो चाकू मारे

इंदौर :- इंदौर में बदमाश किस कदर बेखौफ हैं इसका नजारा एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में माॅर्निंग वाॅक पर निकली दो महिलाओं के साथ दो बदमाशों ने मंगलसूत्र और चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। महिलाओं ने जब उनका मुकाबला किया तो उन्होंने चाकू मार दिए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सबसे पहले देखते हैं सड़कों पर उत्पात मचाते बेखौफ बदमाशों का वह वीडियो।

दरअसल, घटना अन्नपूर्णा मेन रोड की है। महू नाका स्थित अप्पाजी की बगीची में रहने वाली 49 वर्षीय पूर्णिमा पति नितिन वैध अपनी सहेली माधुरी गुप्ता के साथ मार्निंग वाॅक पर गई थी। चाणक्यपुरी से महू नाका की ओर वापस घर लौटते समय दो बदमाश उनके पास दौड़ते हुए आए और मंगलसूत्र व चेन झपटने लगे। इस दौरान पूर्णिमा वैध और माधुरी गुप्ता ने अपने-अपने चेन व मंगलसूत्र को पकड़े रखा और पूरी ताकत से बदमाशों का मुकाबला किया।

इस दौरान छीनाझपटी में एक बदमाश ने पूर्णिमा वैध के हाथ पर तीन-चार बार चाकू से वार किए जिससे उनके हाथ पर गंभीर चोट आई। बदमाश आधी चेन और आधे मंगलसूत्र का टुकड़ा लेकर भाग निकले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को हिरासत में लिया है। मामले में सोमवार शाम तक पुलिस खुलासा कर सकती है।

Related Articles

Back to top button