Breaking Newsविदेश

Indonesia की राजधानी में भीषण अग्निकांड हादसा, 14 मौत

Indonesia की राजधानी में भीषण अग्निकांड हादसा, 14 मौतIndonesia : शुक्रवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक ईंधन भंडारण डिपो में भीषण आग लग गई। जिसमे 17 लोगो की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई है और कई लोगों के गंभीर घायल होने की खबर सामने आई है।

सरकारी तेल और गैस कंपनी पर्टामिना द्वारा संचालित ईंधन भंडारण डिपो उत्तरी जकार्ता के तनाह मेराह इलाके में घनी आबादी वाले क्षेत्र के पास स्थित है। जिस वजह से आग के आस-पास के इलाकों में फैलने के कारण वहां रहने वाले हजारों लोगों को उनके घरों से निकाला गया।

इंडोनेशिया के टेलीविजन पर प्रसारित खबर में देखा जा सकता है कि किस तरह आग फैलती जा रही है। आग के फैलते ही आस-पास के सैकड़ों लोग दहशत में भाग रहे हैं, जबकि काले धुएं और आग की लपटों के घने गुबार ने आसमान को भर दिया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भारी बारिश के दौरान एक पाइपलाइन फटने से आग लगी। साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि बिजली गिरने से पाइप फट गया।

मामले में इंडोनेशिया के सेना प्रमुख दुडुंग अब्दुरचमन ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग बुझ चुकी है, बचाव कार्य किया जा रहा है। वही, कंपनी के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि वह इस तरह की घटना को रोकने के लिए समीक्षा करेंगे और कारणों का पता लगाएंगे।

Related Articles

Back to top button