Breaking Newsविदेश

इस मुस्लिम देश ने अपनी सिटी का नाम रखा हिन्द सिटी

इन दिनों एक जिले के नाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात में वहां के सुल्तान ने एक जिले का नाम हिंद सिटी कर दिया। फिर क्या था इसकी चर्चा यूएई समेत दुनियाभर के कई देशों में शुरू हो गई।

कुछ लोगों का दावा है कि Hind City हिंदुओं से जुड़ा हुआ है। जबकि एक्सपर्ट्स इस बारे में अपनी अलग राय दे रहे हैं। आईए जानते है क्या है सच्चाई। जानकारी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक जिले का नाम हिंद सिटी कर दिया है। जिस जिले का नाम हिंद सिटी किया गया है इससे पहले उसका नाम अल मिन्हाद हुआ करता था।

इस खबर की पुष्टि यूएई की आधिकारिक न्यूज एजेंसी डब्ल्यूएएम ने की है। बता दें कि हिंद शहर को 4 भागों में बांटा गया है। 83.9 वर्ग किलोमीटर में फैले शहर को हिंद 1, हिंद 2, हिंद 3 और हिंद 4 में बांट दिया गया है। यह शहर अमीरात रोड, दुबई अल ऐन रोड और जेबेल अली-लेहबाब रोड से सीधे जुड़ा हुआ है।

हालांकि इस खबर के भारत में फैलते ही लोगों ने तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दी । भारत में बहुत से लोग इसे हिंदू संस्कृति, हिंदुस्तान और सनातन धर्म से जोड़कर देख रहे हैं। लेकिन असल में बात करें तो इसका भारत और हिंदुओं से कोई लेना देना नहीं है।

Related Articles

Back to top button