Breaking Newsदेश

Gujarat में भीषण हादसा, 9 लोगो की मौत, 28 गंभीर घायल

Gujarat News : आज शनिवार अल शुभ गुजरात के नवसारी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर एक कार और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 9 लोगों ने मोके पर ही दम तोड़ दिया वही 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही राहत बचाव टीम पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मामले में नवसारी जिला पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में घायल 11 लोगों को नवसारी के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि 17 लोगों का इलाज वलसाड में किया जा रहा है। वहीं अकस्मात में गंभीर रूप से घायल 1 यात्री को सूरत के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए हैं।

जानकारी के अनुसार लग्जरी बस अहमदाबाद शताब्दी महोत्सव के यात्रियों को लेकर वलसाड की ओर जा रही थी। इसी दौरान रेश्मा गांव के पास एक फॉर्च्यूनर कार से इसकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे के कारण रोड पर लंबा जाम जमा हो गया था। क्रेन की मदद से बस को साइड में ले जाकर यातायात सामान्य कराया गया।

फिलहाल पुलिस इस हादसे का कारण पता लगाने की कोशिश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button