अब France में फ्री में बटेगा कंडोम, राष्ट्रपति मैक्रों का आदेश

France : दुनिया में अनचाही प्रेगनेंसी के कारण पापुलेशन काफी बड़ गई है। जिसने रोकने की आवश्यकता है। इसे देखते हुए है फ्रांस की सरकार ने एक समाधान निकाला है। जो थोड़ा अजीब है और इसे सुन कई लोगो को हैरानी भी होगी।
दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए ऐलान किया कि सभी युवाओं को फ्री में कंडोम उपलब्ध कराया जाएगा। इससे देश में होने वाले अनचाही प्रेगनेंसी की समस्याओं को कम किया जा सकता है।
मैक्रों ने ऐलान करते हुए कहा कि,’अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने के लिए मुफ्त में कंडोम वितरण एक छोटी सी क्रांती है।’ अब इस आदेश के बाद से 18-25 साल के युवाओं को फ्रांस सरकार मुफ्त में कंडोम देगी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि फ्रांस में 2020 और 2021 में यौन संचारित रोगों की दर में लगभग 30% की वृद्धि हुई है।
बता दे इससे पहले, फ्रांस की सरकार ने 2022 में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए 18 से 25 साल की सभी महिलाओं के लिए मुफ्त जन्म नियंत्रण की योजना को भी शुरू किया था। हालांकि अब उन्होंने अनचाही प्रेगनेंसी को कंट्रोल करने के लिए युवाओं को मुफ्त में कंडोम देने का निर्णय लिया है।
Reading your article helped me a lot and I agree with you. But I still have some doubts, can you clarify for me? I’ll keep an eye out for your answers.