विदेशव्यापार

एलन मस्क फिर आए अमीरियत में No. 1 पर, अर्नाल्ट को पीछे छोड़ा।

ELON MUSK :- टॉप 10 अरबपतियों में साल 2021 से लगातार नंबर-1 पर काबिज रहे एलन मस्क को बीते साल दिसंबर 2022 में पीछे छोड़ते हुए बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे।

हालांकि, दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को नजर आ रहा है, टेस्ला सीईओ एलन मस्क एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन  गए हैं।  मस्क की संपत्ति में बीते 24 घंटों में आए उछाल के साथ कुल नेटवर्थ बढ़कर 187 अरब डॉलर हो गई। अभी तक नंबर एक की कुर्सी पर बैठे फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट खिसककर 185 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, एक ही दिन मैं एलन मस्क की संपत्ति में 24 घंटे के भीतर 6.98 अरब डॉलर का उछाल आया। जिससे वह सीधे अमीरियत में पहले स्तान पर आ गए, बीते कुछ दिनों से मस्क के संपत्ति में आ रही तेजी से बदलाव ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थीं कि वे जल्द सबको पीछे छोड़कर नंबर एक अमीर बन सकते हैं।

बिता वर्ष 2022 एलन मस्क के लिए काफी नुकसानदायक था वही 2023 के शुरुआत से उनके शेयर्स में काफी उछाल देखने को मिल रहा है जिससे की अंदाजा लगाया जा सकता था की वह बहुत जल्द सबको पीछे छोड देंगे। 2023 के शुरुआत से अब तक एलन मस्क की राशि में 50.1 अरब डॉलर की बढ़त हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button