Uncategorized

एक हफ्ते में फेसबुक और ट्विटर ने 18500 लोगो को किया बेरोजगार

पहली बार एक हफ्ते में दुनिया की दो दिग्गज कंपनियों ने 18500 कर्मचारियों को बेरोजगार बना दिया है। कर्मचारियों को निकालने का सिलसिला ट्विटर के नए CEO एलन मस्क ने शुरू किया जिसके बाद फेसबुक (मेटा) ने भी आज अपने 11000 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकाल दिया।

दरअसल, 4 नवंबर को ट्विटर ने भी अपने 7500 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर जाने का रास्ता दिखाया था। जिसमे से भारत के करीब 180 कर्मचारी थे। वही अब खबरे आ रही है कि और कंपनिया भी अपनी टीम कि छटनी कर सकती है। आउटलुक की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन ने हायरिंग फ्रीज कर दी हैं, जबकि नेटफ्लिक्स और माइक्रोसॉफ्ट भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने के लिए तैयार है।

बता दें, 30 सिंतबर तक मेटा में कुल 87 हजार कर्मचारी काम कर रहे थे। लेकिन आज 11000 हजार से ज्यादा लोगों को निकाल दिया गया यानी कुल 13% लोगों की फायरिंग हो गई। वहीं, ट्विटर ने अपने 50 परसेंट कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कर्मचारियों को निकालने पर मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग ने कहा कि मेटा के इतिहास में पहली बार हम सबसे मुश्किल डिसीजन लेने जा रहे हैं। हमने मेटा के 13% कर्मचारियों को हटाने का निर्णय लिया है। यानी लगभग 11 हजार कर्मचारी।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्या होगया है कि IT कंपनियों को इतने बड़े पैमाने पर छटनी करनी पड़ रही है। दरअसल इसकी वजह है कि कंपनियों के इजाफे में भारी गिरावट होने लगी है। जिसकी वजह से नुकसान बड़ रहा है। इसलिए कंपनियों ने छटनी करना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button