पर्यावरण के हित में हुई घोषणा, एक बच्चा पैदा होने पर लगेंगे 100 पेड़

बढ़ते प्रदूषण और प्रकृति में हो रहे खतरनाक बदलाव को देखते हुए सिक्किम के सीएम ने एक बेहद अच्छा फैसला लिया है। इस फैसले ने से मनुष्य और प्रकृति के बीच अच्छे संबंध बनेंगे।
दरअसल, गुरुवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने एक पहल शुरू करते हुए फैसला किया की अब से हिमालयी राज्य में हर एक बच्चे पैदा होने पर 100 पेड़ लगाए जाएंगे। ‘मेरो रुख मेरो संतति’ (एक पेड़ लगाओ, एक विरासत छोड़ो) नाम की पहल का उद्देश्य बच्चे के जन्म की याद में पेड़ लगाकर माता-पिता, बच्चों और प्रकृति के बीच संबंध मजबूत करना है।
पहल शुरू करते हुए सीएम तमांग ने कहा, “बच्चे के बढ़ने के साथ-साथ पेड़ों को बढ़ते देखना एक नवजात शिशु का स्वागत करने और इस धरती पर उनके आगमन का जश्न मनाने का एक प्रतीकात्मक तरीका होगा। यह भारत में अपनी तरह की पहली अभिनव हरित पहल है।”
तमांग ने बताया कि सिक्किम के समाज का प्राचीन काल से प्रकृति के साथ घनिष्ठ संबंध रहा है। वही कार्यक्रम में मौजूद वन कर्मियों ने कहा कि ऐसा करने से लोगो का नज़रिया बदलेगा व हमारे पर्यावरण में भी सुधार होगा।