डायनासोर से भी पुराना जीव, खून की कीमत लाखो में

पूरी दुनिया में अनगीनत प्रजाति के जिव मौजूद है। पुराने समय में पृथ्वी पर विशालकाय डायनासोर जैसे जीव रहा करते थे। डायनासोर दुनिया का सबसे पुराना जिव माना जाता है। लेकिन इससे भी पुराने जिव होते है जिनपर हम किसी न किसी तरह से निर्भर रहते है। ऐसा ही एक जीव है नीले खून वाला केकड़ा।
दरअसल, दुनिया में बहुत लोग यह बात नहीं जानते हैं कि उनकी सेहत इस नीले खून वाले केकड़े पर निर्भर हो सकती है। यह दिखने में एक मकड़ी और बड़ी जूं जैसा दिखाई देता है। इसे हॉर्स शू केकड़े के नाम से जाना जाता है। यह पृथ्वी पर डायनासोरों से भी पुराने समय से हैं। रिपोर्टस की माने तो यह पृथ्वी पर करीब 45 करोड़ सालों से हैं।
यह अटलांटिक हॉर्स शू केकड़े बसंत ऋतु से मई-जून के महीने के आसपास ज्वार (हाई टाइड) के दौरान दिखाई देते हैं। इस जीव का खून बहुत लाभदायक होता है इससे बहुत साड़ी जिंदगिया अब तक बचाई जा चुकी है।
बता दें, वैज्ञानिक 1970 से इस जीव के खून के इस्तेमाल से मेडिकल उपकरणों और दवाओं के जीवाणु रहित होने की जांच करते हैं। इस जीव का खून जैविक जहर के प्रति अति संवेदनशील होता है। हर साल करीब पांच करोड़ अटलांटिक हॉर्स शू केकड़ों को जैव चिकित्सकीय इस्तेमाल के लिए पकड़ा जाता है। ख़ास बात यह है कि इसके एक लीटर खून की कीमत 11 लाख रुपये तक होती है। इसका खून नीला रंग का होता है क्योकि इसके खून में तांबा होता है। जिस वजह इस खून में एक खास रसायन होता है, जो बैक्टीरिया के आसपास जमा होकर उसे कैद कर देता है।
बहरहाल अब दुनिया में हॉर्स शू केकड़ों की केवल चार प्रजातियां बची हैं। यह चारों प्रजातियां भी जैव चिकित्सा क्षेत्र में उपयोग के लिए ज्यादा पकड़े जाने और मछली के लिए चारे के रूप में इस्तेमाल किए जाने के साथ-साथ प्रदूषण की वजह से काफी चुनौतियों का सामना कर रही हैं।