देश

Delhi अब पूरी तरह बन चूका है दरिंदो का शहर, कुत्ते के साथ रेप !

Delhi News : दिल्ली का नाम सुनते ही यहां पर बढ़ रहे अपराध याद आने लगते है। यहां पर अधिकतर व्यक्ति किसी ने किसी अपराध में लिप्त है। एकबार फिर दिल्ली में इंसानियत शर्मसार हो गई है। यहां एक बार फिर दरिंदो ने अपनी दरिंदगी दिखाई उन्होंने इंसान तो छोड़ो कुत्ते तक को नहीं छोड़ा। उसने इंसान के साथ नहीं बल्कि एक जानवर के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। यह बेहद घिनौना है लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस मामले को कागजों तक में दर्ज करने से इंकार कर दिया।

दरअसल वारदात हरि नगर थाने के पास की बताई जा रही है। यहां स्थित एक पार्क में एक शख्स ने फीमेल डॉग को हवस का शिकार बनाया। जब शख्स फीमेल डॉग से रेप कर रहा था तो किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग मामले को लेकर सक्रिय हुए और मामले में रिपोर्ट दर्ज़ करवाने पहुंचे।

आपको बता दें, 25 फरवरी को ट्विटर पर एनिमल एंटी क्रूएलिटी सेल ऑफिसर तरुण अग्रवाल ने इसका वीडियो शेयर किया था। उन्होंने उसमे बताया था कि पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज नहीं किया है। तरुण ने लिखा, ”सत्ता में बैठे लोगों की क्या जिम्मेदारी है? क्या उनकी केवल यही जिम्मेदारी है कि वे अपनी शक्तियों का दुरुपयोग न करें?” इस ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि हरिनगर थाणे के इंचार्ज ने कुत्ते के साथ हुए कुकर्म पर रेप के तहत FIR दर्ज करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कि क्या दिल्ली पुलिस महिलाओं के साथ रेप होने का इंतजार कर रही है?

बहरहाल, पुलिस ने रविवार यानी 26 फरवरी को धारा 377 /11 और एनिमल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि जानवर से दरिंदगी करने वाला शख्स कौन है।

Related Articles

Back to top button