देश

Delhi में फिर बरसेगा ठंड का केहर, 4 डिग्री तक पारा गिरने का अनुमान

Delhi : इस वक़्त दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। इस बीच जहां कुछ दिन ठंड के तेवर कम होने के आसार लग रहे हटे अब वही पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फीली हवाओं के कारण बदलने वाले है। दिल्ली समेत उत्तर पश्चिमी भारत में एक बार फिर से पारा गिर गया है।

दरअसल, रविवार (15 जनवरी) को दिल्ली का तापमान 24 घंटे में 5 डिग्री से नीचे गिर गया है। राजधानी के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। जफरपुर में 2.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड 3.8 और आयानगर में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वही, राजस्थान में रात का पारा काफी नीचे आया जहां चुरू में सबसे न्यूनतम -2.5 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में 1.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 जनवरी तक उत्तरी पश्चिमी भारत में शीतलहर की स्थिति रहने का अनुमान लगाया गया है।

इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में 16 से 18 जनवरी तक तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। जनता को ठंड से बचने के लिए कहा गया है। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री से नीचे चले जाने पर मौसम विभाग इसे शीतलहर के रूप में चिह्नित करता है।

Related Articles

Back to top button