Delhi News : दिल्ली में 17 वर्षीय स्कूली छात्रा पर एसिड से अटैक करने वाले सभी तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी डीसीपी एम हर्षवर्धन द्वारा दी गई है।
दरअसल, घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 कि है। जब यह सभी आरोपी छात्रा के ऊपर तेजाब फेंककर फरार हो गए थे। मामले कि सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमों को जांच में जुटाया गया जिसके बाद आज आरोपियों की कोर्ट में पेशी है।
इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमे देखा जा सकता है कि दो लड़के बाइक से आते हैं और छात्रा पर एसिड फेंक देते हैं। दोनों युवकों ने कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था। इसके बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। चीखती हुई पीड़िता की छोटी बहन ने घर जाकर अपने पिता को बुलाया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
बहरहाल, छात्रा का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया है कि छात्रा की दोनों आंखों में एसिड चला गया है। फ़िलहाल उसकी हालत स्थिर है।