उज्जैन
दाढ़ निकलवाने गया था युवक, ऐसा इंजेक्शन लगाया कि हाथ नीले हो गए

जमजम कॉलोनी में झोलाछाप की करतूत
उज्जैन : एक झोलाछाप डेंटिस्ट ने दाढ़ निकलवाने गए एक युवक को ऐसा इंजेक्शन लगाया कि उसकी दाढ़ तो सुन्न नहीं हुई, बल्कि उसके हाथ नीले हो गए। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेगमबाग कॉलोनी में ब्रिज उतरते से ही डॉक्टर एसएस खान का दांतों का दवाखाना है। गरीब नवाज कॉलोनी का 36 साल का अनवर हुुसैन पिता नासिर हुसैन 22 नवंबर को दाढ़ निकलवाने गया था।
दाढ़ निकालने से पहले खान ने उसके हाथों में इंजेक्शन लगाया और कहा कि इससे दाढ़ वाला हिस्सा सुन्न हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उल्टा उसे जोर से करंट लगने का आभास हुआ और हाथ नीले पड़ गए। अब अनवर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।