देश

British Degree को छोड़ चाय बेच रही है ये महिला

जीवन में शिक्षा का काफी महत्व होता है। शिक्षा के बिना जीवन नीरस हो जाता है। हर कोई अच्छा पढ़ लिखकर अपने सपनों को उड़ान देना चाहता है। कई बार लोग अपने करियर को संवारने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं।

वहीं कुछ लोग अपने करियर को दरकिनार कर अपने पैशन को फॉलो करने में लग जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक लड़की ने किया, जिसने अपने सपनों को उड़ान देने के लिए कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसे देखकर आज कई लोग इंस्पायर हो रहे हैं।

इंग्लिश लिटरेचर में मास्टर्स करने वाली यह लड़की आज अपनी जॉब छोड़कर सड़क पर चाय का ठेला लगा रही है। इस एमए इंग्लिश चायवाली (MA English Chaiwali) की कहानी को भारतीय सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर संजय खन्ना ने लिंक्डइन पर शेयर किया है, जो लोगों के दिलों को छू रही है।

इस एमए इंग्लिश चायवाली का नाम शर्मिष्ठा घोष (Sharmistha Ghosh) बताया जा रहा है, जो अपने चाय-कैफे की चेन के सपने को पूरा करने में जुटी हुई हैं। यूं तो शर्मिष्ठा घोष इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट-ग्रेजुएट हैं, जो कि दिल्ली कैंट के गोपीनाथ बाजार में रेहड़ी पर एक छोटी सी चाय की दुकान चलाती हैं।

बताया जा रहा है कि, वह पहले ब्रिटिश काउंसिल से जुड़ी थीं, लेकिन अपने स्टार्ट अप के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया। शर्मिष्ठा घोष का सपना है कि, एक दिन वह भी चायोस जितना बड़ा ब्रांड बनाकर अपना सपना पूरा करेगीं।

Related Articles

Back to top button