देश

Bihar सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को दी बड़ी राहत

Bihar News: बिहार सरकार ने रमजान के महीने में रोजेदारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनके पक्ष में एक बड़ा फैसला किया है। जिसके तहत अब मुस्लिम कर्मचारियों को अनुमति दे दी गई है वह रमजान के महीने में ड्यूटी के लिए एक घंटे पहले आएं और एक घंटे पहले चले जाएं। यह सुविधा कर्मचारियों और अधिकारियों दोनों को मिलेगी।

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि सरकार का आदेश हर साल रमजान के महीने में स्थायी तौर पर लागू रहेगा।

आपको बता दें कि रोजे में मुसलमान सुबह सहरी के बाद दिन भर खाना नहीं खाते और पानी भी नहीं पीते। शाम को रोजा तोड़ने के बाद ही कुछ खाया या पीया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार की महागठबंधन सरकार ने यह फैसला लिया है जिससे मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी में किसी तरह की समस्या भी न हो और उनका रोजा भी ठीक से चलता रहे।

इधर, नीतीश सरकार के इस आदेश पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है। भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने मांग की है कि बिहार सरकार को चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के त्योहार पर हिंदू कर्मचारियों के लिए भी इसी तरह का सर्कुलर जारी करना चाहिए।

 

 

Related Articles

Back to top button