बंगाल में केंद्रीय मंत्री के काफिले पर पथराव।

BANGAL :- केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक (Nisith Pramanik) के काफिले पर बंगाल में पथराव की ताजा खबर आई है, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मजबूरन बल का प्रयोग करना पड़ा। पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए हैं। मंत्री निसिथ प्रमाणित ने टीएमसी समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अगर एक मंत्री सुरक्षित नहीं है, तो आप आम आदमी की दुर्दशा की कल्पना आसानी से कर सकते हैं। यह घटना बंगाल में लोकतंत्र की स्थिति को दिखाती है।
जानकारी के अनुसार हमले के समय केंद्रीय मंत्री भाजपा के स्थानीय कार्यालय जा रहे थे, उसी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रमाणिक के खिलाफ सीमा सुरक्षा बल द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी में एक आदिवासी की मौत को लेकर लोगों में काफी आक्रोश था। गौरतलब है कि बीएसएफ गृह मंत्रालय के अंदर ही आता है और प्रमाणित गृह राज्य मंत्री हैं। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी हाल ही में कूचबिहार में एक रैली में प्रमाणित पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की चिंता को दूर करने के लिए मंत्री के द्वारा कुछ भी नहीं किया गया है।