
उज्जैन : जंगल से मवेशी चराकर लौट रहे एक अधेड़ को बाप-बेटे ने मिलकर पीट दिया। अधेड़ से आरोपियों का पुराना विवाद चल रहा था।माकडौन थाने के सालना खेड़ी का रहने वाला 40 साल का ज्ञान सिंह पिता जीथू जी मंगलवार शाम 5:30 बजे जानवरों को चराने के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान उसे सुनील और उसके पिता बालाराम ने घेर लिया और पाइप से पिटाई शुरू कर दी।
दरअसल ज्ञान सिंह और सुनील के घर की महिलाओं के बीच आए दिन विवाद होता है और इसके चलते इनके बीच रंजिश चली आ रही थी। इसके चलते ज्ञानसिंह को हमला कर घायल कर दिया गया।
बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ज्ञान सिंह के सिर में गहरी चोट आई है और उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।