अमेरिका में 38 साल बाद फटा दुनिया का सबसे पुराना Volcano

America : सोमवार को हवाई में दुनिया का सबसे बड़ा वोल्केनो माउना लाओ फट गया है। करीब 38 साल यानी लगभग 4 दशक बाद यह वोल्केनो फटा है। जिसके कारण पूरे आसमान लाल हो गया।
US जिओलोजिकल सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, वोल्केनो के फटने की शुरूआत रविवार रात को हो चुकी थी। जिसके बाद एमरजेंसी क्रू को एलर्ट पर रखा गया था। हालांकि राहत यह रही की वोल्केनो फटने के बाद इससे निकला मलबा ज्यादा दूर तक नहीं गया। जिससे आस-पास के लोगों कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
दरअस, माउना लाओ वोल्केना फटने के बाद निकला लावा औऱ दूसरा मलबा केवल समिट एरिया में ही रहा है। समिट का मतबल वोल्केनो की चोटी से है। हालांकि, इससे निकले पदार्थ को बहुत दूर के इलाकों से भी देखा गया। जिओलोजिकल सर्वे के लगाए गए कैमरे में वोक्लकेनो के फटने का नजारा कैद हुआ। इसमें देखा गया कि ज्वालामुखी के मुख एक लंबी लावे की धार निकली।
बता दें, हवाई आईलैंड में 6 एक्टिव वोल्केनो हैं। जिनमें से मौनालाओ दुनिया का सबसे बड़े वोल्केना माना जाता है। जिओलोजिकल सर्वे के मुताबिक मौनालाओ 1843 से करीब 33 बार फट चुका है। इससे पहले यह 1984 में फटा था। जिसमें लगातार 22 दिन तक 7 किलोमीटर के एरिया में लावा बहता रहा था।