उज्जैनमध्य प्रदेश

8 हजार ब्लॉक में जलेंगे 21 लाख दीपक

महाशिवरात्रि पर 50 ब्लॉक पर सुपरवाइजर, 10 सुपरवाइजर सब सेक्टर प्रभारी,

उज्जैन : 21 लाख दीप जलाकर नया वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी उज्जैन में जोरों से जारी है। रिकॉर्ड कायम करने के लिए इस बार घाटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है।

महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाने की पूरी तैयारी चल रही है। इसके लिए शिप्रा के छह घाटों का चयन किया गया है। यह घाट भूखी माता घाट, नृसिंह घाट, रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट, रेत घाट और सुनहरी घाट है। चूंकि इस बार दीपक ज्यादा जलना है, ऐसे में दो भूखी माता घाट और नृसिंह घाट पर भी दीपक जलाए जा रहे हैँ। इसके लिए घाटों को ब्लॉक, सब सेक्टर और सेक्टर में बांटा गया है। 8 हजार ब्लॉक में 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे।

पहली बार शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम को जीरो बेस्ट पर केंद्रित रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान निकलने वाले दीपक, बाती, तेल की बोतलों को रि-यूज किया जाएगा। इनसे बेहतर कलाकृतियां बनाई जाएंगी।

निगमायुक्त ने बताया कि रिकॉर्ड के लिए दीप की गिनती की काम वीडियो रिकॉर्डिंग से किया जाएगा। करीब 20 मिनट तक दीपक का जलना जरूरी है।
बहरहाल उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की तैयारी तेजी से चल रही है।

Related Articles

Back to top button