देश

45 गायो की हत्या के मामले में आखिर गिरफ्तार हुए आरोपी

Haryana News : हरियाणा के जिला करनाल में 27 जनवरी को 45 गायों की अचानक मौत हो गई थी। जिसके बाद अब उनकी मौत के राज से सीआईए-2 ने पर्दा उठाया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के नाम विशाल वासी डेहा बस्ती शाहबाद, रजत करनाल, सूरज निवासी जम्मू, सोनू वासी डेहा बस्ती है।

जानकारी के मुताबिक, गौहत्या जैसे घिनोने अपराध को करने के लिए आरोपियों ने बसंत पंचमी की दिन योजना बनाई थी। सभी आरोपी आधी रात में गौशाला गए और सभी गायो को गुड़ में सल्फास मिलाकर दे दिया। इसकी सूचना मिलते ही सेक्टर 32/33 थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

बहरहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन यह पता नहीं चला की उन्होने यह अपराध आखिर क्यों किया।

Related Articles

Back to top button