करियरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्यशिक्षा

‘‘परीक्षा पे चर्चा 2026’’ कार्यक्रम का जिले के विद्यालयों में भव्य और सुव्यवस्थित किया गया प्रसारण

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने सीखे तनावमुक्त परीक्षा के मंत्र

अभय न्यूज मुंगेली,

‘‘परीक्षा पे चर्चा 2026’’ कार्यक्रम का कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन में जिले के विद्यालयों में भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक उद्बोधन का सजीव प्रसारण विभिन्न डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों जैसे यूट्यूब, फेसबुक लाइव, दूरदर्शन, पीएम ई-विद्या टीवी चैनलों, रेडियो चैनलों एवं विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्मों के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा के समय विद्यार्थियों में होने वाले मानसिक तनाव से मुक्त रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा समग्र कल्याण को अपनाने पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि उत्सव के रूप में लेने का संदेश देते हुए कहा कि सही मानसिक दृष्टिकोण से परीक्षा का अनुभव आनंदमय और सीखने वाला बन सकता है।

प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए व्यावहारिक सुझावों से विद्यार्थियों को न केवल परीक्षा की तैयारी में सहायता मिली, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन और मानसिक संतुलन को लेकर भी नई दिशा प्राप्त हुई। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा ली।

जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को देखा और सुना। शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव साझा किए गए, जिससे कार्यक्रम की सार्थकता और प्रभाव और अधिक सुदृढ़ हुआ। ‘‘परीक्षा पे चर्चा 2026’’ कार्यक्रम ने जिले के शैक्षणिक वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भरते हुए परीक्षा के प्रति दृष्टिकोण को नया आयाम दिया, जो निश्चित रूप से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button