मनोरंजन

मशहूर टीवी गे ने की पाकिस्तानी शख्स से सगाई

ऑस्ट्रेलिया के ‘गे काऊबॉय (Gay Cowboy)’ के नाम से मशहूर रियलिटी शो स्टार डेव ग्राहम ने अपने सभी फैंस को चौंका दिया है। रियलिटी टीवी स्टार डेव ग्राहम ने पाकिस्तानी शख्स शाजली के साथ अपनी सगाई की घोषणा कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्हें अपना परफेक्ट पार्टनर बताया है।

उन्होंने कहा कि ये उनके जीवन की सबसे अधिक खुशी देने वाली खबर है। रियलिटी टीवी शो बिग ब्रदर से फेमस हुए डेव ग्राहम, खुद को गे काऊ बॉय’ बताते हैं। वह डॉग ट्रेनर भी हैं। उन्होंने शाजली के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि वह शाजली को अपने जीवन में पाकर खुद को खुशनसीब महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जीवन भर की तलाश के बाद, मैं अब वाकई में दयालु, सबसे शांत, सबसे सभ्य मेहनती शख्स के साथ प्यार में हूं, जो मुझे पूरी तरह संतुलित करता है। मैं वह आदमी था, जिसे हजारों बार कहा गया कि जब आप कम से कम की उम्मीद करते हैं, तभी वह होता है और अब यह हुआ भी!’ डेव ने कहा कि वह पहली बार शाजली से 2021 में एक लोकल क्लब में मिले थे और तुरंत उनकी तरफ आकर्षित हो गए थे।

 

Related Articles

Back to top button