पद्म भूषण से सम्मानित हुए गूगल के CEO सुंदर पिचाई:बोले- भारत मेरा एक हिस्सा है। मैं जहां भी जाता हूं, इसे अपने साथ ले जाता हूं

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से नवाजा गया है। ये सम्मान उन्हें अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने दिया। उन्हें ट्रेड एंड इंडस्ट्री कैटेगरी में 2022 के लिए पद्म भूषण दिया गया। सम्मानित होने पर पिचाई ने कहा- भारत मेरा एक हिस्सा है। मैं जहां भी जाता हूं, इसे अपने साथ ले जाता हूं।
मदुरै में जन्मे पिचाई ने शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को में परिवार के करीबी सदस्यों की उपस्थिति में पुरस्कार प्राप्त किया। पिचाई ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं इस अपार सम्मान के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों का बहुत आभारी हूं।
2019 से गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO
सुंदर पिचाई साल 2019 से गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO हैं। चेन्नई में पैदा हुए सुंदर पिचाई साल 2014 में गूगल के हेड बने थे। 50 साल के पिचाई का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में 10 जून, 1972 को हुआ था।