Breaking Newsमनोरंजन

क्या नोरा फतेही को डेट कर रहे है शाहरुख़ खान के शहज़ादे ?

बॉलीवुड स्टार्स के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में रहती हैं। कई बार उनके रिश्ते की खबरें गलत साबित होती है तो कई बार सही। हाल ही में तारा सुतारिया और आदर जैन की ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं अब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और नोरा फतेही के अफेयर की खबरों ने तहलका मचा दिया हैं।

सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग स्टार्स की हर छोटी और बड़ी मूवमेंट पर नजर रखते हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर फोटो की वजह से नोरा फतेही और आर्यन खान के अफेयर की चर्चा तेज हो गई है।

बता दें कि फोटो में आर्यन खान और नोरा फतेही एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन उन दोनों की फोटो में एक लड़की कॉमन नजर आ रही हैं। जिसे देख लग रहा हैं कि दोनों ही एक जगह पर हैं।

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। कयास लगाया जा रहा है कि यह फोटो दुबई की हैं। खबरों की माने तो आर्यन खान ने न्यू ईयर पर दुबई में पार्टी रखी थी। इस पार्टी में नोरा फतेही भी पहुंची थी। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आते है दोनों के अफेयर की चर्चा काफी तेजी हो गई है।

Related Articles

Back to top button